ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बोचहां विधानसभा उपचुनाव संपन्न, 59.20% वोटरों ने किया मताधिकार का प्रयोग

DESK: बोचहां विधानसभा सीट को लेकर सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान खत्म हो गया है। बोचहां (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। शाम 6 बजे तक

बोचहां विधानसभा उपचुनाव संपन्न, 59.20% वोटरों ने किया मताधिकार का प्रयोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बोचहां विधानसभा सीट को लेकर सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान खत्म हो गया है। बोचहां (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। शाम 6 बजे तक 59.20% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


इस दौरान कुल 350 मतदान केंद्र बनाए गये थे वही मतदान केंद्र स्थलों की कुल संख्या 167 थी। जबकि महिला मतदाताओं के लिए 54 मतदान केंद्र बनाए गये थे। सभी मतदान केंद्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। बोचहां में मतदाताओं की कुल संख्या 2.90,544 थी। जिसमें पुरुषों की संख्या 1.52.965, महिलाओं की संख्या 1.37.575 और Third Gender की संख्या 4 है। 


सेवा निर्वाचकों की कुल संख्या 411 है, जिसमें पुरूषों की संख्या 394 तथा महिलाओं की संख्या 17 है। कुल 13 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 10 तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 3 है। चुनाव में Reserve सहित कुल 488 कंट्रोल यूनिट, 483 बैलेट यूनिट तथा 503 VVPAT का उपयोग किया गया। जिसमें 3 कंट्रोल यूनिट, 2 बैलेट यूनिट और 2 VVPAT मॉक पोल के दौरान बदले गये हैं। 2 कंट्रोल यूनिट, 2 बैलेट यूनिट और 7 VVPAT मॉक पोल के पश्चात बदले गये हैं। इस दौरान मिली कुल 12 शिकायतों को निष्पादन किया गया।


चुनाव मैदान में कुल 13 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी, आरजेडी के अमर पासवान और वीआईपी की गीता कुमारी के बीच माना जा रहा है। एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था। जबकि तेजस्वी यादव ने आरजेडी की तरफ से चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रखी थी। सुबह 7 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान हुआ जिसमें 59.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 



टैग्स