ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BJP विधायक के खिलाफ FIR, अधिकारियों के साथ मारपीट समेत इन मामलों में दर्ज हुआ केस

MUZAFFARPUR : भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनके ऊपर आरोप लगा है कि उन्हों

 BJP विधायक के खिलाफ FIR, अधिकारियों के साथ मारपीट समेत इन मामलों में दर्ज हुआ केस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनके ऊपर आरोप लगा है कि उन्होंने कई अधिकारियों के साथ मारपीट और गाली गलौज की है। इसके बाद अब उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करवाया गया है।


दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह पर यह आरोप है कि, इन्होंने पारू प्रखंड के अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को अपने घर पर बुलाकर जमकर पिटाई की है। इसके साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए खूब अपशब्द भी कहा है। अब  इस मामले में इनके ऊपर केस दर्ज किया गया है। 


वहीं, इस पुरे मामले को लेकर पारु अंचल अधिकारी अवनी भूषण ने बताया कि,  विधायक राजू कुमार सिंह ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था, जिसके बाद वो राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक चंद्रदीप राम के साथ उनके घर पहुंचे। वहां जाने के बाद विधायक ने दोनों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी, साथ ही दोनों की पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। 


जबकि, राजस्व कर्मचारी चन्द्रदीप राम ने भी बताया कि विधायक ने बीच बाजार में पेड़ पर टांग कर पीटने की धमकी दी है और उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया है। अब इस मामले में पारु थाना में विधायक के खिलाफ मारपीट और SC -ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला आज से एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। 


इधर, इस पूरे मामले को लेकर साहेबगंज विधायक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर बात करते हुए इस घटना से इंकार किया है। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उनके तरफ से कोई भी जातिसूचक शब्दों का उपयोग नहीं किया गया है। इन्होंने किसी भी अधिकारियों के साथ मार-पीट और गाली गलौज भी नहीं किया गया है।