ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

अंग्रेजों का दलाल है BJP, राजद नेता बोले ... भारत को नहीं बनने देंगे हिंदू राष्ट्र

MUZAFFARPUR : बिहार में इस महीने बाबा बाबा धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम होना है। इसको लेकर कई तरह की तैयारी की जा रही है। वहीं, इनके आगमन को लेकर राज्य की राजनीति में

अंग्रेजों का दलाल है BJP, राजद नेता बोले ... भारत को नहीं बनने देंगे हिंदू राष्ट्र
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में  इस महीने बाबा बाबा धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम होना है। इसको लेकर कई तरह की तैयारी की जा रही है। वहीं, इनके आगमन को लेकर राज्य की राजनीति में एक नया मुद्दा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। यह मुद्दा हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के बचाने को लेकर है। एक तरफ राज्य की विपक्ष में बैठी पार्टी द्वारा सत्तारूढ़ दल को गलत बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इस मसले को लेकर सत्तारूढ़ दल द्वारा भी जोरदार हमला किया जा रहा है।  इसी कड़ी में अब राजद नेता सह पूर्व मंत्री वृषण पटेल ने बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा है कि - भारत को किसी भी कीमत पर हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे। 



दरअसल, मुज़फ़्फ़रपुर के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राजद नेता सह पूर्व मंत्री वृषण पटेल ने कहा कि -  हम किसी भी कीमत पर इस राष्ट्र को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे। बल्कि, यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए गए आदर्शों पर चलेगा। उन्होंने कहा कि, आज आरएसएस और बीजेपी वाले खुद को  सच्चा देशभक्त बताते हैं। लेकिन हमारे कई पूर्वज हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा। इनको लेकर आज हम सभी किसी को कहने नहीं जा रहे हैं जो देशभक्त था वह फांसी के फंदे तक चढ़ा और जो अंग्रेजों का दलाल था  वोलोगों को दलील दे रहा है कि हम सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। हममें देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और तरह-तरह के प्रोबजेंडा चला रहे हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, आने वाले दो सालों में लोकसभा का चुनाव होना है। देश की जनता सभी सच जान रही है। इस बार लोगों ने कहा कि जनता सब कुछ जान रही है समझ रही है सबक सिखा देगी। इस बार इन लोगों का बिहार से सफाया हो जाएगा। इन लोगों का सपना कभी भी साकार नहीं होने वाला है।


इधर, राजद नेता के इस बयान का पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि, राजद नेता कोपाकिस्तान जाकर 2 गज जमीन का अपना जुगाड़ कर लेना चाहिए। ये वहीं जाकर रह लेते और रिश्तेदारी करते तो ज्यादा अच्छा रहता। क्योंकि इस देश में रहकर और इस देश के बारे में बोलना देशद्रोह का काम होता है। ऐसे देशद्रोही लोगों को देश में रहने की जरूरत नहीं।