ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मुसीबत में फंसे संजय जायसवाल के बचाव में उतरी बीजेपी, कहा - सवाल उठाने वाले अपने गिरेबां में झांके

PATNA : मुसीबत में फंसे बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल के बचाव में पार्टी सामने आ गयी है। बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाने वाले नेताओं को अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दे डाली है।संगठन प

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : मुसीबत में फंसे बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल के बचाव में पार्टी सामने आ गयी है। बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाने वाले नेताओं को अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दे डाली है।

संगठन प्रभारियों की बैठक में पटना पहुंचे बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पर लगे आरोपों का बचाव किया है। बीजेपी प्रभारी ने आरोपों को आधारहीन बताते हुए संजय जायसवाल के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात से स्पष्ट तौर पर इंकार किया है।  वहीं, बीजेपी सांसद सीपी ठाकुर ने कहा है कि मुझे केस की जानकारी नहीं है। कभी-कभी गलत केस भी सच हो जाता है। विपक्ष की ओर से अध्यक्ष पद से इस्तीफा मांगने पर बोले सीपी ठाकुर ने कहा है कि पुलिस ने केस को सच कर दिया है तो संजय जायसवाल के लिए मुश्किल हो सकती है।

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि विपक्ष के नेता खुद कई गंभीर आरोपों से घिरे हुए हैं, दूसरे पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। आचार संहिता के किसी मामले को इतना तूल देने की जरूरत नहीं है। पुलिस की तरफ से जो सवाल आए होंगे हम उसका सही तरीके से जवाब देंगे।

बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मारपीट के मामले में संजय जायसवाल पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। 18 पन्नों की रिपोर्ट में एएसपी ने आरोपों को सही पाया है। प्रशासन ने संजय जासयवाल समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की जब्ती की जाएगी। 


टैग्स