ब्रेकिंग
सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी

मुश्किलों में फंसी कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, ED को सौंपी गयी चार कांड से जुड़ी जानकारी

RANCHI : कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये ईडी की रडार पर आ गई है। बड़कागांव से कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी में शिकायत दर्ज की गई थी। अब उसी शि

मुश्किलों में फंसी कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, ED को सौंपी गयी चार कांड से जुड़ी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये ईडी की रडार पर आ गई है। बड़कागांव से कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी में शिकायत दर्ज की गई थी। अब उसी शिकायत के आधार पर ईडी के द्वारा राज्य पुलिस से अंबा प्रसाद खिलाफ दर्ज सारे एफआईआर की जानकारी मांगी गई थी। ईडी द्वारा पत्राचार के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ दर्ज कांडों की सूची ईडी के जोनल आफिस को भेज दिया है। 



दरअसल, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ ईडी के रांची जोनल आफिस में मनी लाउंड्रिंग की शिकायत दर्ज कराई गयी थी। जिसके आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने झारखंड पुलिस से अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की जानकारी मांगी थी। ईडी ने अपने भेजे पत्र में पुलिस से यह भी पूछा था कि अंबा प्रसाद के खिलाफ प्रिडिकेटिव ऑफेंस का कोई केस दर्ज है या नहीं। ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज कांडों की सूची ईडी के जोनल आफिस को भेज दी है। 



अंबा प्रसाद के खिलाफ जिन जिन कांडों की सूची भेजी गई है वे केरेडारी, बड़कागांव व कटकमदाह में दर्ज हैं। केरेडारी कांड संख्या 37/18 में अंबा प्रसाद समेत पांच छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। वहीं, बड़कागांव की कांड संख्या 113/21 में अंबा समेत 11 नामजद पर केस दर्ज है। ईडी को बताया गया है कि इस केस की जांच हो रही है। कटकमदाग थाना का केस 96/21 में विधायक को आरोपी बनाया गया है। इसकी भी छानबीन चल रही है। कटकमदाग में ही दर्ज कांड संख्या 217/21 में विधायक समेत चार नामजद हैं। इस केस में पुलिस ने छानबीन के बाद अंबा प्रसाद के खिलाफ 27 मार्च 2019 को ही चार्जशीट भी दायर कर दिया था। 



इधर, ईडी इन कांड की समीक्षा के बाद तय होगा कि किस केस को टेकओवर करेगी या नहीं। हालांकि फिलहाल ईडी ने इनमें से किसी कांड में ईसीआईआर दर्ज नहीं किया है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने इस मामले में कहा,''फिलहाल मैं कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दे सकती हूं। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। ED क्या कार्रवाई कर रही है और क्यों कर रही है इस बात की मुझे जानकारी नहीं है। जब कोई नोटिस या लिखित आदेश मिलेगा तब देखा जाएगा।"