ब्रेकिंग
सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोल

मुश्किल में लालू परिवार! RJD सुप्रीमों की तीन बेटियों के घर ED की रेड

PATNA: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सीबीआई के बाद ईडी ने तत्कालीन रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबियों के घर दबिश दी है। आज सुबह से ही ईडी की टीमें दिल्ली, उत्तर प

मुश्किल में लालू परिवार! RJD सुप्रीमों की तीन बेटियों के घर ED की रेड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सीबीआई के बाद ईडी ने तत्कालीन रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबियों के घर दबिश दी है। आज सुबह से ही ईडी की टीमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना और रांची समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। लालू प्रसाद के छोटे बेटे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की रेड हुई है। इसके साथ ही ईडी लालू की तीन बेटियों चंदा यादव, रागिनी यादव और हेमा यादव घर भी छापेमारी कर रही है।


लालू की तीनों बेटियां चंदा यादव, रागिनी यादव और हेमा यादव अपनी दो बड़ी बहनों मीसा भारती और रोहिणी आचार्या से छोटी हैं। चंदा यादव लालू-राबड़ी की तीसरी बेटी हैं। चंदा यादव की शादी साल 2006 में पेशे से पायलट विक्रम सिंह के साथ हुई थी। चंदा यादव ने एलएलबी की पढ़ाई की है। वहीं रागिनी यादव लालू-राबड़ी की चौथी बेटी हैं। रागिनी की शादी साल 2012 में यूपी के समाजवादी नेता राहुल यादव के साथ हुई थी। राहुल यादव साल 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़े लेकिन बुरी तरह से हार गए थे। जबकि हेमा यादव लालू-राबड़ी की पांचवीं बेटी है। हेमा की शादी विनीत यादव के साथ हुई है, जो दिल्ली के राजनीति परिवार से हैं।


बता दें कि यूपीए की सरकार में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त रेलवे में बड़ा नियुक्ति घोटाला हुआ था। लालू प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरूपयोग करते हुए जमीन के बदले लोगों को रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी दी थी। नौकरी पाने वाले लोगों से जो जमीनें ली गई थी वह लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई थीं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कुछ दिन पहले राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और मीसा भारती से सीबीआई ने घंटों पूछताछ की थी। सीबीआई के बाद अब ईडी ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू की है और लालू और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

टैग्स