ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

'मुसलमानों को गालियां देना ही PM की गारंटी ...', घुसपैठियों को संपत्ति वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा - देश की संपति पर इन लोगों का पहला हक़

KISHANGANJ : राजस्थान में पीएम की एक टिप्पणी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। चुनावी रैली में पीएम मोदी ने ख़ास वर्ग और समुदाय को लेकर टिप्पणी की है। इसकेबाद असदुद्दीन ओवैसी और मल्लि

'मुसलमानों को गालियां देना ही PM की गारंटी ...', घुसपैठियों को संपत्ति वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा - देश की संपति पर इन लोगों का पहला हक़
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KISHANGANJ : राजस्थान में पीएम की एक टिप्पणी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। चुनावी रैली में पीएम मोदी ने ख़ास वर्ग और समुदाय को लेकर टिप्पणी की है। इसकेबाद असदुद्दीन ओवैसी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। प्रधानमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “मोदी ने आज मुसलमानों को घुसपैठिया और कई बच्चों वाले लोग कहा।  2002 से आज तक, मोदी की एकमात्र गारंटी मुसलमानों को गाली देना और वोट प्राप्त करना रही है। 


ओवैसी ने कहा कि अगर कोई देश की संपत्ति के बारे में बात कर रहा है, तो उसे पता होना चाहिए कि मोदी के शासन में भारत की संपत्ति पर पहला अधिकार उनके अमीर दोस्तों का हो गया है। 1% भारतीयों के पास देश की 40% संपत्ति है। आम हिंदुओं को मुसलमानों से डराया जाता है जबकि उनकी संपत्ति का इस्तेमाल दूसरों को अमीर बनाने के लिए किया जा रहा है।


इससे पहले ओवैसी ने मुस्लिम बहुल लोकसभा सीट किशनगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा कहना है कि आजादी के बाद से देश में 17 लोकसभा चुनाव हुए हैं लेकिन सांसद बनने वाली मुस्लिम महिलाओं की संख्या सिर्फ 20 रही है, तो फिर मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं ? मोदी सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर लोकसभा में एक संशोधन पेश किए जाने को याद करते हुए कहा कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुझसे कहा कि आप एक संशोधन लाना चाहते हैं, लेकिन आपका समर्थन करने वाला शायद ही कोई नहीं है। मैंने जवाब दिया कि अल्लाह मेरे साथ है।