ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

तारापुर में जेडीयू की जीत, JDU के राजीव कुमार सिंह ने RJD के अरुण कुमार को हराया

MUNGER: बिहार विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीट का नतीजा सामने आ गया है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के बाद तारापुर में भी जदयू प्रत्याशी की जीत हुई है। जेडीयू प्रत्याशी राजीव कुमा

तारापुर में जेडीयू की जीत, JDU के राजीव कुमार सिंह ने RJD के अरुण कुमार को हराया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीट का नतीजा सामने आ गया है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के बाद तारापुर में भी जदयू प्रत्याशी की जीत हुई है। जेडीयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने आरजेडी के उम्मीदवार अरुण कुमार को 3821 वोट हरा दिया है। 


बिहार विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीट पर जेडीयू ने जीत दर्ज कर ली है। कुशेश्वरस्थान से जेडीयू प्रत्याशी अमन हजारी की जीत के बाद अब तारापुर से जेडीयू के राजीव कुमार सिंह भी चुनाव जीत गये हैं। तारापुर से जेडीयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह 3821 वोट से जीत गये हैं। वही कुशेश्वरस्थान से अमन हजारी ने आरजेडी कैंडिडेट गणेश भारती को बड़े अंतर से मात दी है।


अमन हजारी ने गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हराया है। दोनों सीटों पर जेडीयू की जीत से कार्यकर्ता खासे उत्साहित है। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने इस जीत की खुशी में आज धनतेरस के मौके पर दिपावली और होली दोनों मनायी। 


कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पटना के पार्टी दफ्तर में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस खुशी के मौके पर एक दूसरे को मिठाईया खिलाई और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाइया दी। वही इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की और अपने खुशी का इजहार किया।  


बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गये है। दोनों सीटों पर जेडीयू की जीत के बाद पार्टी के प्रवक्ता निखिल मंडल ने  ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंस कसा है। चॉकलेट दिखाते हुए निखिल मंडल कह रहे हैं हम दोनों सीट जीत गये हैं क्या तेजस्वी बाबू कुछ मीठा हो जाए।





टैग्स