ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पत्नी को जीत का आशीर्वाद दिलाने माता के दरबार में पहुंचे बाहुबली, ललन को टक्कर देने के लिए अशोक ने कसी कमर

MUNGER: मुंगेर लोकसभा सीट से पत्नी को टिकट मिलने के बाद पहली मुंगेर के शक्तिपीठ चंडिका स्थान मंदिर पहुंचे बाहुबली अशोक महतो ने पत्नी की जीत के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया।

पत्नी को जीत का आशीर्वाद दिलाने माता के दरबार में पहुंचे बाहुबली, ललन को टक्कर देने के लिए अशोक ने कसी कमर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: मुंगेर लोकसभा सीट से पत्नी को टिकट मिलने के बाद पहली मुंगेर के शक्तिपीठ चंडिका स्थान मंदिर पहुंचे बाहुबली अशोक महतो ने पत्नी की जीत के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। बता दें कि बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी महागठबंधन की प्रत्याशी हैं जिसे आरजेडी ने मुंगेर से उतारा है। अनिता देवी मुंगेर में एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू नेता ललन सिंह को सीधा टक्कर दे रही है। 


बाहुबली अशोक महतो का कहना है कि उनकी पत्नी अनिता देवी को मुंगेर में अच्छा जन समर्थन मिल रहा है। उनका कोई मुकाबला नहीं है हम यहां से भारी मतों से जीत रहे हैं। गरीब गुरबा का जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं उसका श्रेय आज हमारी पत्नी को मिल रहा है। ललन सिंह ने 15 साल तक मुंगेर को जो ठगने का काम किया हैं उसका फल ललन को बहुत जल्द मिलेगा। आज माता से चुनाव में पत्नी की जीत के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं। पत्नी अनिता देवी जब सांसद बनेगी तो उसका मुख्य मुद्दा  मुंगर का विकास होगा। 


होली खत्म होने के बाद बाहुबली अशोक महतो अपने क्षेत्र भ्रमण करने निकले हैं। अपनी को लोकसभा चुनाव जीताने के लिए उन्होंने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज राजद प्रत्याशी नवविवाहिता अनिता देवी के बाहुबली अशोक महतो आज अपने समर्थकों के साथ मुंगेर पहुंचे। जहां सबसे पहले वे देश के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान पहुंच चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिए तो वहीं उसके बाद किला के उतरी गेट पर स्थित पीर नफा साह के मजार पर पहुंचकर पत्नी की जीत की दुआएं मांगी। जिसके बाद केला बाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। 


मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि अच्छा लग रहा है अच्छा जन समर्थन मिल रहा है। जीत रहे है  किसी से कोई मुकाबला नहीं है जनता का पूरा साथ मिल रहा है। गरीब गुरबा का लड़ाई लड़े हैं जनता का पूरा स्नेह मिल रहा है। 15 साल से जो लोग जनता को ठगे है उसका परिणाम उन लोगों को इस बार के चुनाव में मिलेगा। चुनाव में आशीर्वाद मांगने के लिए मां चंडिका स्थान आए है। इस चुनाव में विकास के मुद्दों को ले आए है। जो विकास अब तक किसी ने नहीं किया वो विकास कार्य हम करेगें। सामाजिक न्याय के साथ गरीब जनता की जो लड़ाई लड़ रहे थे वो आगे भी लड़ते रहेंगे । मालूम हो की मुंगेर लोकसभा चुनाव के लिए चौथे फेज में 13 मई को मतदान होना है लेकिन राजद अभी से ही तैयारी में जुट गई है। मुंगेर की राजद प्रत्याशी अनिता देवी के पति अशोक महतो पत्नी को जीताने में अभी से ही लग गये हैं। उनका कहना है कि कोई नहीं है टक्कर में क्यों पड़े हो चक्कर में...