ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह ने किया नामांकन , वर्ष 2014 से ही इस सीट पर है NDA का दबदबा

MUNGER : लोकसभा 2024 के तहत देशभर में कुल सात चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं। इसे लेकर पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे और तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी खत्म ह

मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह ने किया नामांकन , वर्ष 2014 से ही इस सीट पर है NDA का दबदबा
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

MUNGER :  लोकसभा 2024 के तहत देशभर में कुल सात चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं। इसे लेकर पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे और तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी खत्म हो चुकी है। अब चौथे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बिहार में चौथे चरण के तहत जिस सीट की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वह मुंगेर लोकसभा की सीट है। यहां नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह चुनाव मैदान में हैं। उनके विरोध में यहां से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी चुनाव लड़ रही हैं।


दरअसल, मुंगेर लोकसभा सीट के लिए जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिंह और सम्राट चौधरी भी नजर आए। विजय कुमार सिन्हा इसी लोकसभा क्षेत्र के मतदाता भी हैं। जबकि सम्राट चौधरी का भी इस लोकसभा क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ बताई जाती है। ऐसे में इन तीनों नेताओं का एक साथ होना एनडीए के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले ललन सिंह मुंगेर में चंडिका स्थान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद प्राप्त कर नामांकन पत्र  दाखिल किया। ललन सिंह इस सीट से वर्तमान में भी सीटिंग सांसद हैं। उन्होंने पिछले चुनाव यानी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को हराया था। दिलचस्प बात यह है कि इस बार नीलम देवी भी ललन सिंह के समर्थन में हैं। ऐसे में ललन सिंह के लिए चुनाव जीतना थोड़ा आसान माना जा रहा है। हालांकि अशोक महतो की तरफ से भी पूरी तैयारी की जा रही है। वह जनसंपर्क अभियान कर लोगों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं।


मालूम हो कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में ललन सिंह ने कांग्रेस की नीलम देवी को मात दी थी। उस चुनाव में राजीव रंजन सिंह को 528,762 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस की नीलम देवी को 360,825 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत पटेल 18,646 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। इस चुनाव में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में थे।


बताते चलें कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा क्षेत्र आता है। जिसमें मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा लखीसराय, मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसमें तीन जगह भाजपा के विधायक हैं जबकि एक जगह कांग्रेस का विधायक है। दो जगह पर राजद के विधायक चुनाव में जीत हासिल किए थे। लेकिन पाला बदलने के बाद वह भी एनडीए के साथ आ गए हैं। जिसमें प्रह्लाद यादव और नीलम देवी के नाम शामिल हैं। यहां पहला चुनाव वर्ष 1952 में हुआ था। 1952 के चुनाव में मुंगेर 4 लोकसभा सीटों में बंटा हुआ था। यहां से प्रत्याशी सांसद मथुरा प्रसाद मिश्र, सुरेश चंद्र मिश्र, बनारसी पीडी सिन्हा और नयन तारा चुनाव जीते हैं। चारों ही कांग्रेस के प्रत्याशी थे।


वर्ष 1957 के चुनाव में दो सांसद चुनाव जीतकर आए थे। लेकिन 1967 के चुनाव में यहां सभी को मिलाकर एक कर दिया गया और मुंगेर लोकसभा सीट एक हो गई। 1971 के चुनाव में कांग्रेस के देवनंदन प्रसाद यादव, 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के श्रीकृष्ण सिंह, 1980 और 1984 में कांग्रेस के देवनंदन प्रसाद यादव, 1989 में धनराज सिंह (जनता दल), 1991 और 1996 में ब्रह्मानंद मंडल चुनाव जीते थे। 1998 में राष्ट्रीय जनता दल, 1999 में जनता दल (यूनाइटेड), 2004 में राष्ट्रीय जनता दल, 2009 में जनता दल (यूनाइटेड) और 2014 में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीते। 2019 के चुनाव को ललन सिंह ने जेडीयू के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल की थी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें