ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कराए गए भर्ती

HARYANA : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गई है। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती क

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कराए गए भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HARYANA : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गई है। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मुलायम सिंह यादव को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मुलायम सिंह यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं। 


बता दें कि पेट दर्द और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत पर उन्हें पिछले दिनों लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तबीयत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने हाल ही में अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। आज एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें गरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।


मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। साथ ही मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल में मौजूद हैं। बता दें कि जुलाई महीने में पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद से मुलायम सिंह यादव की तबीयत नासाज चल रही है।