ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गुरुग्राम में मुलायम सिंह यादव से मिले लालू-तेजस्वी, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

HARYANA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह से मु

गुरुग्राम में मुलायम सिंह यादव से मिले लालू-तेजस्वी, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HARYANA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुलायम सिंह के बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी लालू और तेजस्वी की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बताया कि मुलायम सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने ईश्वर से मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 


बता दें कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद बीते रविवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि सोमवार को उनकी हालत में सुधार होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं।


पेट दर्द और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत पर उन्हें पिछले दिनों लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।