ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले अशोक यादव, जेडीयू में शामिल होने की अटकलें हुई तेज

PATNA: बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर जीत हासिल करने वाले सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने आज शपथ ग्रहण किया। विधान परिषद के एनेक्सी हॉल में इन्हें शपथ दिलाई गयी। नवादा से

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले अशोक यादव, जेडीयू में शामिल होने की अटकलें हुई तेज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर जीत हासिल करने वाले सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने आज शपथ ग्रहण किया। विधान परिषद के एनेक्सी हॉल में इन्हें शपथ दिलाई गयी। नवादा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एमएलसी चुनाव जीतने वाले अशोक यादव ने भी आज पद और गोपनियता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद अशोक यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि जेडीयू को समर्थन देने का ऐलान वे कभी भी कर सकते हैं। सीएम नीतीश से हुई मुलाकात के बाद अशोक यादव के जेडीयू में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी है। 


बता दें कि अशोक यादव राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के भतीजे हैं। नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले शपथ लेते हुए वे राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। जहां अशोक यादव ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया। तेजस्वी से मिलने के बाद अशोक यादव ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव से भी मिलने पहुंच गये। जिसके बाद विजेंद्र यादव और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अशोक यादव को जीत की बधाई दी। 


सीएम से मुलाकात के सवाल पर अशोक यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं। नवादा के विकास के मुद्दे पर उनसे बातचीत हुई है। इसी को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। हालांकि इस मुलाकात के बाद अशोक यादव के जेडीयू में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि जेडीयू को समर्थन देने का ऐलान वे कभी भी कर सकते हैं।  


गौरतलब है कि नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव को राजद ने बेटिकट कर दिया था। जिसके बाद अशोक यादव ने एमएलसी चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने का फैसला लिया और जीत हासिल करने में वे कामयाब भी रहे। शपथ ग्रहण के बाद अशोक यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले जिसके बाद सूबे की राजनीति तेज हो गयी है। अशोक यादव अब जेडीयू का दामन थामेंगे इस बात की चर्चा खूब हो रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि जो कयास लगाए जा रहे हैं वह क्या सच हो पाएगा।    

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले अशोक यादव, जेडीयू में शामिल होने की अटकलें हुई तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले अशोक यादव, जेडीयू में शामिल होने की अटकलें हुई तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले अशोक यादव, जेडीयू में शामिल होने की अटकलें हुई तेज