ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे हेमंत सोरेन, विधायक दल की बैठक में फैसला

RANCHI: राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास में चल रही विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जेएमएम विधायक

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे हेमंत सोरेन, विधायक दल की बैठक में फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास में चल रही विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जेएमएम विधायक सरफराज़ अहमद के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हेमंत सोरेन इस्तीफा देकर अपनी पत्वी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं लेकिन विधायक दल की बैठक के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया। बैठक में शामिल विधायकों ने कहा है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।


मुख्यमंत्री आवास में करीब दो घंटे चली विधायक दल की बैठक में JMM, कांग्रेस और RJD के विधायकों शामिल हुए। बैठक से बाहर निकले विधायकों ने बताया है कि किसी भी तरह के नेतृत्व परिवर्तन की बात नहीं है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय सीएम हेमंत सोरेन का मीडिया ट्रायल कर रहा है। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और आने वाले दिनों में झारखंड में फिर से उनकी ही सरकार बनेगी।


बता दें कि गांडेय से जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि खाली हुई उस सीट पर उप चुनाव कराकर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। कहा जा रहा था कि ईडी के समन से हेमंत सोरेन सकते में हैं और इससे पहले कि ईडी कोई बड़ा एक्शन ले वे अपनी कुर्सी को सुरक्षित कर लेना चाहते हैं लेकिन विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देंगे।