ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar Politics: बिहार में चुनावी बिगुल बजने से ठीक पहले सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह बड़ा काम, महिला वोटर्स हो गईं मालामाल

Bihar Politics: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार ने तीसरे चरण में 21 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की। अब तक कुल 1 करोड़ 21 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी हैं।

Bihar Politics
सीएम नीतीश की सौगात
© IPRD BIHAR
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं। चुनाव आयोग आज शाम चार बजे चुनाव की तारिखों का एलान कर सकता है हालांकि बिहार में चुनावी बिगुल बजने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा काम कर दिया क्योंकि चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगा।


दरअसल, बिहार सरकार ने सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 21 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर DBT के माध्यम से यह राशि भेजी। 


इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे। 3 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे चरण में 25 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर की थी जबकि 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से योजना की शुरुआत की थी और पहले चरण में 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की राशि DBT के जरिए प्रदान की थी।


6 अक्टूबर की किस्त के साथ अब तक कुल 1 करोड़ 21 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं। सरकार का कहना है कि यह सहायता राशि महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप दी जा रही है। इसका उद्देश्य है कि महिलाएं केवल घरेलू भूमिकाओं तक सीमित न रहें, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बनें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता