ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

सुपुर्द-ए-खाक हुआ माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, जनाजे में शामिल हुआ शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा

DESK: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में माफिया डॉन और सपा नेता मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार के जनाजे में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय

सुपुर्द-ए-खाक हुआ माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, जनाजे में शामिल हुआ शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में माफिया डॉन और सपा नेता मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार के जनाजे में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। बिहार से सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा भी गाजीपुर पहुंचा और मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल हुआ।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार की रात हो गई थी।जेल में देर रात अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था।


मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम परिजनों को सौंप दिया था। गाजीपुर में शनिवार को मुख्तार अंसारी का जनाजा निकाला गया। प्रशासन की तरफ से सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई। मोहम्मदाबाद स्थिति कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है।


बिहार से भी मुस्लिम समुदाय के लोग मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने के लिए गाजीपुर पहुंचे हैं। सीवान से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा भी मुख्तार के जनाजे में शामिल हुआ। बता दें कि मुख्तार अंसारी की तरह की कोरोना काल के दौरान जेल में बंद पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की मौत हो गई थी। शहाबुद्दीन की मौत का कारण कोरोना बताया गया था।