ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

26 जुलाई को होगा VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का श्राद्धकर्म, लोगों से दरभंगा पहुंचने की अपील

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का निधन 15 जुलाई को हो गया था। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनका श्राद्धकर्म 26 जुलाई को

26 जुलाई को होगा VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का श्राद्धकर्म, लोगों से दरभंगा पहुंचने की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का निधन 15 जुलाई को हो गया था। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनका श्राद्धकर्म 26 जुलाई को उनके पैतृक आवास दरभंगा के सुपौल बाजार में होगा।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज बताया कि माननीय पूर्व मंत्री और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिताजी जीतन सहनी का निधन 15 जुलाई को हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए 26 जुलाई को एकादशा (श्राद्ध कर्म) और 27 जुलाई को द्वादशा का कार्यक्रम तय है। सभी कार्यक्रम दरभंगा के बिरौल में सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक आवास से संपन्न होगा।


देव ज्योति ने लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। बता दें कि पिछले दिनों जीतन सहनी की अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री को संवेदना देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रदेश के कई नेता पूर्व मंत्री से मिलकर संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।

टैग्स