ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

मुकेश सहनी की नाराजगी पर बोली बीजेपी.. चाहें तेजस्वी की तारीफ करे या राबड़ी की, कोई फर्क नहीं पड़ता

PATNA : बिहार एनडीए में बयानबाजी तेज हो गई है. एक तरफ भजपा और जेडीयू में शराबबंदी को लेकर तकरार हो रही है तो वहीं अब विकासशील इंसान पार्टी भी बीजेपी को आंखें दिखाने लगी है. उत्तर प

मुकेश सहनी की नाराजगी पर बोली बीजेपी.. चाहें तेजस्वी की तारीफ करे या राबड़ी की, कोई फर्क नहीं पड़ता
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार एनडीए में बयानबाजी तेज हो गई है. एक तरफ भजपा और जेडीयू में शराबबंदी को लेकर तकरार हो रही है तो वहीं अब विकासशील इंसान पार्टी भी बीजेपी को आंखें दिखाने लगी है. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी में जुटे मुकेश सहनी बिहार में भी बीजेपी से नाराज दिख रहे हैं.


वहीं अब बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसी की नाराज़गी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. सिर्फ मुकेश सहनी के समर्थन से सरकार नहीं बनी है. उनको बीजेपी ने निमंत्रण नहीं दिया था. वह खुद आये थे. हमारे सहयोग से ही वह मंत्री बने हैं. यह बताने की जरूरत नहीं है.


बताते चलें कि वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीजेपी पर गाली दिलवाने और वीआईपी पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया है. मुकेश सहनी अब कह रहे हैं कि मेरी तेजस्वी यादव से कोई लड़ाई नहीं है, वे मेरे छोटे भाई की तरह है. मैं कहीं हारता हूं और तेजस्वी जीत जातें हैं तो भी मुझे खुशी होगी.  


वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन बीजेपी ने दुश्मनी पाल लिया है. हमने बीजेपी को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को आरक्षण दे दे तो हम चुनाव मैदान से भी हट जायेंगे. लेकिन बीजेपी मुझे गालियां दिलबा रही है. बीजेपी के सांसद अजय निषाद लगातार मुझे उल्टा-सीधा बोल रहे हैं.