ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

खुद पर केस दर्ज होने पर भड़के मुकेश सहनी : कंकड़बाग थाने में दर्ज कराई FIR : बीजेपी को बताया सबसे बड़ी झूठी पार्टी

PATNA : बीजेपी ने वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के खिलाफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए पटना के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया ह

खुद पर केस दर्ज होने पर भड़के मुकेश सहनी : कंकड़बाग थाने में दर्ज कराई FIR : बीजेपी को बताया सबसे बड़ी झूठी पार्टी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीजेपी ने वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के खिलाफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए पटना के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है। खुद पर केस होने से भड़के मुकेश सहनी ने भी बीजेपी के खिलाफ कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज कराया है। सहनी ने बीजेपी को सबसे बड़ी झूठा पार्टी बताया है।


मुकेश सहनी ने कहा कि मामला यह है कि भाजपा को पहले हमने कहा था कि झूठ फैलाने वाली पार्टी है। दुनिया में अगर सबसे ज्यादा झूठ कोई बोलने वाला पार्टी है तो वह बीजेपी है। परसों उन्होंने झूठ फैलाया कि वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया है। जबकि अशोक चौहान हमारी पार्टी के कोई पदाधिकारी रहे ही नहीं, वह सरकारी पदाधिकारी हैं।


उन्होंने कहा कि अशोक चौहान हमारी पार्टी में कभी नहीं रहे और उनको लेकर उन्होंने इस तरह से अपने सोशल मीडिया में दर्ज किया था कि वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी ज्वाइन किया है, जो गलत था। इसको लेकर हमने कंकड़बाग में एफआईआर दर्ज कराई है और कानून अब अपनी कार्रवाई करेगा। 


वहीं बीजेपी नेता सुशील मोदी के निधन पर सहनी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है। हमारे उनसे काफी व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। गठबंधन में नहीं रहने के बावजूद भी उनसे हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। यह बहुत ही दुखद है। हमारे राज्य ने अपने एक वरिष्ठ नेता को खोया है, इससे हम लोग काफी दुखी हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने चरणों में जगह दें। मुकेश सहनी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को पार्टी और सरकार में जो जगह मिलनी चाहिए थी, वह बीजेपी ने उन्हें नहीं दिया।