ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

VIP ने उम्मीदवारों का किया एलान, केवटी और अली नगर से बने ये कैंडिडेट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वीआईपी ने अपने दो उम्मीदवारों का नामों का एलान कर दिया है. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अलीनगर से मिश्रीलाल यादव और केवटी से हरी सहनी को अपन

VIP ने उम्मीदवारों का किया एलान, केवटी और अली नगर से बने ये कैंडिडेट
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वीआईपी ने अपने दो उम्मीदवारों का नामों का एलान कर दिया है. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अलीनगर से मिश्रीलाल यादव और केवटी से हरी सहनी को अपना उम्मीदवार बनवाया हैं. दोनों उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया गया है. 

कुल 12 सीटें मिली है वीआईपी को

वीआईपी को बीजेपी  ने अपने हिस्से से ब्रह्मपुर, बोचहा, गौरा बोराम, सिमरी बख्तियारपुर, सुगौली, मधुबनी, केवटी, साहेबगंज, बलरामपुर, अली नगर और बनियापुर सीटें वीआईपी की खातें में आई. कई विधानसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान पहले ही हो चुका है. बीजेपी ने मुकेश साहनी की वीआईपी को विधानसभा 11 सीटें दी है. इसके अलावे एक सीट उनको विधान परिषद की दी हैं. 

महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ सहनी

महागठबंधन के साथी रहे मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों के एलान के दौरान ही वह बागी हो गए थे. मुकेश ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए वह महागठबंधन से अलग हो गए. मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनको डिप्टी सीएम बनाने और सम्माजनक सीट देने का वादा किया था, लेकिन तेजस्वी यादव पलट गए.  महागठबंधन से अलग होने के बाद मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात एनडीए में शामिल हो गए. मुकेश सहनी को बीजेपी अपने हिस्से से 12 सीटें दी है.