ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

मुकेश सहनी की पार्टी के नेता पर हमला, वीआईपी ने निषाद पार्टी पर लगाया आरोप

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाने के लिए मंत्री मुकेश सहनी और उनकी पार्टी वीआईपी जी जान से लगी हुई है। मुकेश सहनी के निशाने पर लगातार यूपी की योगी सरकार है ले

मुकेश सहनी की पार्टी के नेता पर हमला, वीआईपी ने निषाद पार्टी पर लगाया आरोप
Editor
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाने के लिए मंत्री मुकेश सहनी और उनकी पार्टी वीआईपी जी जान से लगी हुई है। मुकेश सहनी के निशाने पर लगातार यूपी की योगी सरकार है लेकिन अब सहनी की पार्टी के नेता विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल विकासशील इंसान पार्टी के एक नेता पर आज हमला हुआ है। इसके बाद वीआईपी का आरोप लगा रही है कि यूपी की निषाद पार्टी में उनके नेता पर हमला कराया।


विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि आज यानी शुक्रवार को गोरखपुर में होने वाली वीआईपी पार्टी की निषाद जनचेतना रैली की तैयारी को लेकर उनके जनसंपर्क कर रहे थे तभी पार्टी के अयोध्या मंडल के अध्यक्ष झगडू राम निषाद सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष और अन्य साथियों पर हमला हुआ है। यह सभी गोरखपुर के जीतपुर की तरफ सुखनईया ग्राम सभा में गए थे। वापस लौटते समय निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर हाकी राड सरिया और कई हथियार से हमला कर दिया। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की हैं कि निषाद पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं ने ऐसी घिनौनी हरकत की हैं, और जिनके ईशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है, उन सभी पर कड़ी से कड़ी करवाई की जाए। ऐसे लोग राजनीति के नाम पर गुंडागर्दी करते हैं। छ्ल - कपट करना जनता को धोखा देकर सत्ता हथियाना ही इन लोगो का मुख्य एजेंडा है। उत्तरप्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर इसकी जांच कराएं और दोषियों पर एक्शन ले।

टैग्स