ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

मुकेश सहनी ने बीजेपी को चेताया : पर्दे के पीछे से खेल ना खेलें वरना आग लगा दूंगा, विधायकों को तोड़ने की हो रही कोशिश

PATNA : एनडीए की बैठक का बहिष्कार कर मुसीबत बोल दे चुके मंत्री मुकेश सहनी अब बीजेपी के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं. वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आज सीधे-सीधे बीजेपी को चेतावनी द

मुकेश सहनी ने बीजेपी को चेताया : पर्दे के पीछे से खेल ना खेलें वरना आग लगा दूंगा, विधायकों को तोड़ने की हो रही कोशिश
First Bihar
3 मिनट

PATNA : एनडीए की बैठक का बहिष्कार कर मुसीबत बोल दे चुके मंत्री मुकेश सहनी अब बीजेपी के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं. वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आज सीधे-सीधे बीजेपी को चेतावनी दे डाली है. मुकेश सहनी को इस बात का डर सता रहा है कि बीजेपी उनके विधायकों को तोड़ देगी और यही वजह है कि सहनी ने आज खुल्लम-खुल्ला ऐलान कर दिया कि पर्दे के पीछे से साजिश रचने वाले साथियों को मैं मुंहतोड़ जवाब दूंगा. 


एनडीए की बैठक का बहिष्कार कर मुसीबत मोल ले चुके मंत्री मुकेश सहनी को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है. वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो रही है. गुस्से में भड़के मुकेश सहनी ने ऐलान कर दिया है कि पर्दे के पीछे से जो लोग उनके विधायकों को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, वह सावधान हो जाएं.


मुकेश सहनी ने कहा है कि जो लोग पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे हैं, मैं उन्हें एक बात साफ करना चाहता हूं. मेरा नाम मुकेश सहनी है और मैं उस पर्दे को आग लगा दूंगा, जिसके पीछे से खेल खेला जा रहा है, हालांकि मुकेश सहनी ने यह दावा किया है कि उनके सभी विधायक एकजुट हैं. लेकिन इसके बावजूद अपने विधायकों को लेकर सहनी परेशान हैं.



मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के अंदर जो भी है, वो हमारा इंटरनल मामला है. कहीं पर कोई किंतु परंतु नहीं है. हालांकि कुछ लोग हैं, जो पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं. ऐसे साथी से कहना चाहूंगा कि वे पर्दे से बाहर निकल कर बात करें. मेरी पार्टी के विधायक मेरे साथ हैं, दुनिया की कोई ताकत नहीं है, जो उन्हें तोड़ दे. मेरी पार्टी में सब लोग स्वतंत्र हैं. उन्हें अपनी बात रखने की आजादी है. जो भी विधायक अपनी बात रख रहे हैं. मैं उनकी बात को सुन रहा हूँ. समझ रहा हूँ."


मुकेश सहनी ने आगे स्पष्ट शब्दों में कहा कि "कुछ लोग मेरी पार्टी के विधायकों को तोड़ना चाहते हैं. गुमराह करना चाहते हैं. वैसे लोग सुन लें कि मेरी पार्टी के विधायक किसी के साथ नहीं जाने वाले हैं. कोई भी ताकत उन्हें नहीं तोड़ सकती है. अगर उनकी हैसियत है तो वे फ्रंट में आ जाएँ. पर्दे के पीछे से काम न करें। पर्दे के पीछे वे रहेंगे तो उस पर्दे में मैं आग लगा दूंगा. मेरा नाम सन ऑफ़ मल्लाह है."