ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मुकेश सहनी हैं सबसे अमीर मंत्री, 18 करोड़ संपत्ति के मालिक

PATNA: सीएम नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने अपने 2020 के अंतिम दिन यानी गुरुवार को अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी. इसमें सबसे अमीर मंत्री मुकेश सहनी हैं.&nbsp

मुकेश सहनी हैं सबसे अमीर मंत्री, 18 करोड़ संपत्ति के मालिक
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने अपने 2020 के अंतिम दिन यानी गुरुवार को अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी. इसमें सबसे अमीर मंत्री मुकेश सहनी हैं. 

पहली बार बने हैं मंत्री

बिहार सरकार में पहली बार मंत्री बने मुकेश सहनी और उनकी पत्नी की मुंबई में 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. वह नीतीश कुमार की कैबिनेट के सबसे अधिक संपत्ति वाले मंत्री हैं.उनकी संपत्ति के बारे में बता की जाए तो उनके बैंक खातों में 23.63 लाख जमा हैं. बांड और शेयर में 78.80 लाख लगा रखा है. इसके अतिरिक्त अन्य वित्तीय संस्थाओं में 14 लाख से अधिक का निवेश है. कैश 45,500 जबकि पत्नी के पास 25 हजार रुपए हैं.

10 करोड़ रुपए का घर

मुकेश सहनी का कीमती संपत्ति सबसे अधिक मुंबई में हैं. मुंबई में इनके पास तीन संपत्तियां हैं. जिनकी कीमत 7.47 करोड़ हैं. मुम्बई में इनके पास 9.60 करोड़ का एक घर भी है. पत्नी के पास भी मुम्बई में एक घर/फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपए है. पत्नी के पास 450 ग्राम सोना, जबकि मुकेश सहनी के पास 112 ग्राम का गोल्ड है. इतनी संपत्ति होने के बाद भी इनकी पत्नी पर सवा करोड़ से अधिक का लोन है.