ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'मुझे आज 104वीं गाली दी' PM मोदी ने विपक्ष को दिया अनोखा जवाब, कहा - विरोधी बना रहे नया कीर्तिमान

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके बाद राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जोरों-शोरों से जुट चुके हैं। ऐसे में मोदी सरकार इस समय पिछले दस सालों का रिपोर्

'मुझे आज 104वीं गाली दी' PM मोदी ने विपक्ष को दिया अनोखा जवाब, कहा - विरोधी बना रहे नया कीर्तिमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके बाद राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जोरों-शोरों से जुट चुके हैं। ऐसे में मोदी सरकार इस समय पिछले दस सालों का रिपोर्ट कार्ड देशवासियों से साझा कर रही है। लेकिन, विपक्ष इस रिपोर्ट कार्ड को झूठा बता तरह -तरह के सवाल उठा रही है।  ऐसे में अब पीएम मोदी ने विपक्ष को एक अनोखे तरीके से जोरदार हमला बोला है। 


दरअसल, विपक्षी दल लगातार पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी विपक्षी नेताओं के इन आलोचनाओं और टिप्पणियों का जवाब एक बार फिर कुछ अलग तरीके से ही दिया है। बुधवार (20 मार्च) को पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में विपक्षी को आड़े हाथों लिया है। पीएम ने कहा है कि-  आज विपक्ष ने मोदी को 104वां गाली दी। मुझे औरंगजेब से नवाजा।


जानकारी हो कि, शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि औरंगजेब का जन्म पीएम मोदी के गांव के पास हुआ है। इसलिए दोनों की सोच एक जैसी है। संजय राउत के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके बाद अब पीएम मोदी ने भी इसपर पलटवार किया और संख्या तक बता डाली विपक्ष ने उनको लेकर अबतक कितनी बार गलत शब्दों का उपयोग किया है। 


इसके आगे पीएम ने आगे कहा कि, सरकार अपने दस साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड रख रही है। हम अगले 25 साल का रोडमैप बना रहे हैं और अपने तीसरे टर्म के पहले 100 दिन का प्लान भी बना रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ हमारे जो विरोधी हैं। वो भी एक कीर्तिमान बना रहे हैं। आज ही उन्होंने मोदी को 104वीं गाली दी है। औरंगजेब कहकर नवाजा है। चुनाव का मौसम है। सरगर्मियां हैं। डिबेट का माहौल बना हुआ है। सब पॉजिटिव नेगेटिव बातों के बीच दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्शन जारी है।"