ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

शुक्रवार से शुरु होगा विधानसभा का मानसून सत्र, चमकी बुखार पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरु होगा. यह सत्र 26 जुलाई तक चलेगा. इस सत्र में कुल 21 बैठकें होंगी. इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष राज्य में बिगड

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरु होगा. यह सत्र 26 जुलाई तक चलेगा. इस सत्र में कुल 21 बैठकें होंगी. इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष राज्य में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश में जुटा है. तो वहीं सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्थ को लेकर भी विपक्ष खासा हमलावर है. चमकी बुखार को लेकर विपक्ष के हमले के बीच सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है. इस मसले को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरने की कोशिश शुरु कर दी है. शुक्रवार को शुरु होने वाली बैठक में राजद नेता तेजस्वी भी हिस्सा लेंगे. इस बार 28 जून से 26 जुलाई तक चलने वाले विधानमंडल के मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. इसे देखते हुए बिहार विधानमंडल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पूर्व की तरह धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता