ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, अपहरण और हत्या के एक मामले में हुए बरी

PATNA : मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। अनंत सिंह को हत्या और अपहरण के एक मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। पटना की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने ह

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, अपहरण और हत्या के एक मामले में हुए बरी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। अनंत सिंह को हत्या और अपहरण के एक मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। पटना की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने हत्या और अपहरण के एक मामले में अनंत सिंह को बरी कर दिया है। 

सबूतों के अभाव में बरी 

अनंत सिंह को सबूतों के अभाव में इस मामले में बरी किया गया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा है। यह मामला साल 2013 का है जिसमें अभय कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति का अपहरण हो गया था। इस मामले में अभियोजन पक्ष मुकदमा साबित करने में कोर्ट में असफल रहा है और अनंत सिंह को इस केस में बाइज्जत बरी कर दिया गया है। 


लिपि सिंह का बयान हुआ दर्ज

उधर आनंत सिंह के आवास से एके-47 बरामदगी मामले में केस की जांच करने वाली लिपि सिंह का बयान भी शनिवार को कोर्ट में दर्ज किया गया है. विशेष न्यायाधीश विपुल सिन्हा की अदालत में लिपि सिंह का बयान दर्ज हुआ है. लिपि सिंह ने कोर्ट में गवाही देते हुए कहा है कि वह पहली बार किसी मामले में कोर्ट में गवाही दे रही हैं. एके-47 बरामदगी मामले में अभियोजन के सभी गवाहों ने प्राथमिकी का पूरी तरह से समर्थन किया है ak-47 बरामदगी मामले में कोर्ट की सुनवाई अब रफ्तार पकड़ चुकी है.

टैग्स