ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

मोदी सरनेम केस में झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पेशी से मिली छूट

RANCHI: मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने मामले में राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। मोदी सरनेम मामल

मोदी सरनेम केस में झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पेशी से मिली छूट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने मामले में राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। मोदी सरनेम मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने को कहा था। कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई कर राहुल गांधी को पेशी से छूट दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई की 16 अगस्त को होगी।


झारखंड हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए किसी भी कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब अगली सुनवाई तक राहुल गांधी को एमपी एमएलए कोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार मोदी को नोटिस जारी किया है और दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। पिछली सुनवाई में राहुल गांधी के वकील की तरफ से 15 दिन का समय मांगा गया था।


मालूम हो कि, 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोरहाबादी मैदान में सभा को संबोधित किया था। इस दौरान राहुल ने कहा था कि 'मोदी नाम वाले सभी चोर होते हैं।' जिसके बाद वकील प्रदीप मोदी ने कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था। याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि राहुल गांधी की इस टिप्पणी से पूरे मोदी समाज का अपमान है। इस टिप्पणी से मोदी समाज आहत है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।


बताते चलें कि, मोदी सरनेम को राहुल गांधी पर दर्ज यह मामला पहला नहीं है। सूरत के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल पर केस किया था।पूर्णेश मोदी की याचिका पर सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम केस के मानहानि के अलग मामले में कांग्रेस नेता को दो साल की सजा सुनाई थी। अदालत के इस फैसले के बाद राहुल की संसद सदस्यता भी चली गई।