ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

घाटी में बिहारियों को निशाना बनाये जाने पर भड़के मांझी, बोले.. मोदी-शाह हमपे छोड़ दें, फरिया लेंगे

PATNA : जम्मू कश्मीर में लगातार बिहारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भड़के हुए हैं. बिहार की राजनीति इन दिनों घाटी में बिहारियों को निशाना बना

घाटी में बिहारियों को निशाना बनाये जाने पर भड़के मांझी, बोले.. मोदी-शाह हमपे छोड़ दें, फरिया लेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जम्मू कश्मीर में लगातार बिहारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भड़के हुए हैं. बिहार की राजनीति इन दिनों घाटी में बिहारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर गर्म है. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से बड़ी मांग कर दी है. 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में जिस तरह लगातार बिहारियों को निशाना बनाया जा रहा है उससे अब मन व्यथित हो गया है. 


ट्वीट करते हुए लिखा है.. कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाईयों की हत्या की जा रहीं है जिससे मन व्यथित है. अगर हालात में बदलाव नहीं हो पा रहें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह है, कश्मीर को सुधार ने की जिम्मेवारी हम बिहारियों पर छोड़ दीजिये, 15 दिन में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा.




जीतन राम मांझी के इस बयान को तंज के तौर पर देखा जा रहा है. अमित शाह जिस तरह घाटी में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए प्रयास रहे हैं उससे कुछ भी नहीं हो पा रहा है. बिहारियों की हत्या को लेकर अब जीतन राम मांझी बीजेपी के ऊपर ही सवाल उठा रहे हैं. जाहिर है इस मामले को लेकर एनडीए के अंदर भी टकराव बढ़ेगा.

टैग्स