ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोदी मंत्रिमंडल से मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, कल खत्म हो रहा राज्यसभा का कार्यकाल

DESK: राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे राज्यसभा के सदस्य थे। कल उनका कार्यकाल खत्म

मोदी मंत्रिमंडल से मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, कल खत्म हो रहा राज्यसभा का कार्यकाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे राज्यसभा के सदस्य थे। कल उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। 


उन्हें बीजेपी ने इस बार राज्यसभा नहीं भेजा है। मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद नकवी ने औपचारिक रूप से मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया। 


बता दें कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जेडीयू कोटे से बिहार से आते हैं वही मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी के कोटे से झारखंड से राज्यसभा सांसद थे। इस बार हुए राज्यसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं को मौका नहीं दिया गया। 


कल गुरुवार को दोनों नेताओं का कार्यकाल खत्म होने वाला है। उससे पहले आज बुधवार को आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। आज ही दोनों नेता केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। दोनों नेताओं के केंद्रीय मंत्री के रूप में यह अंतिम बैठक थी। 

टैग्स