ब्रेकिंग
Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी

'मोदी के डर से परंपरागत सीट छोड़कर भाग रहा गांधी खानदान : बोले डिप्टी सीएम सिन्हा और सम्राट- रिजेक्ट हो चुके हैं राहुल गांधी

PATNA : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी में नामांकन के अंतिम समय में अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को अ

'मोदी के डर से परंपरागत सीट छोड़कर भाग रहा गांधी खानदान : बोले डिप्टी सीएम सिन्हा और सम्राट- रिजेक्ट हो चुके हैं राहुल गांधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी में नामांकन के अंतिम समय में अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को अपना कैंडिडेट बनाया है। लेकिन इस दौरान राहुल गांधी जो अबतक अमेठी से चुनाव लड़ते थे, उनकी इस बार पार्टी ने सीट बदल दी है। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा नेता सम्राट और विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार हमला बोला है। 


राहुल गांधी के सीट बदलने पर सम्राट ने कहा कि पहले उनको डर था तो हम लोगों ने उनको मंदिर भिजवाया। पूरा गांधी परिवार अपनी परंपरागत सीट को भी छोड़कर भाग रहा है। इनका पूरा खानदान परंपरागत सीट छोड़कर भाग रहा है। ये लोग कहीं से चुनाव लड़ें, हर जगह इनकी हार तय है। इनका सब कुछ नहीं होने वाला है। 


वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी किसी भी जगह से चुनाव लड़ लें, जनता का विश्वास उनके साथ नहीं है। वह डरे हुए हैं। इसलिए अब सीट छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी में आत्मविश्वास नहीं है कि वह वायनाड से चुनाव जीतेंगे और अब रायबरेली में भी डर के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से रिजेक्ट हो चुके हैं। वह जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, उनको हार ही मिलेगी।


उधर, जिस तरह विपक्ष रोजगार के मुद्दों को लेकर सवाल कर रहा है, उसके बाद अब खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि एक बात लिखकर रख लीजिए कि वर्ष 2025 के जब नवंबर में जब बिहार विधानसभा का चुनाव होगा तब उससे पहले 10 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका होगा। विधानसभा चुनाव से पहले एक-एक व्यक्ति का लिस्ट निकाल कर हम बताने का काम करेंगे कि नीतीश कुमार ने जो वादा किया था, उसे किस हद तक पूरा किया है। यह हमारी गारंटी है। सम्राट ने कहा कि यह लालू जी का राज नहीं है कि 15 साल में एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला हो।