ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी

पटना में मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा-संपतचक पथ तक 2-लेन डाउन रैम्प और एट-ग्रेड सड़क बनेगी। परियोजना के लिए 82.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

बिहार न्यूज
सम्राट कैबिनेट में बड़ा फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting:बुधवार को सीएम सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेन्द्र यादव सहित तमाम मंत्री बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा-संपतचक को जोड़ने का फैसला लिया गया। जिसे बनाने के लिए 82.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति कैबिनेट ने दे दी है। 


मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा-संपतचक पथ तक संपर्कता बढ़ाने के लिए नए सड़क निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस योजना पर कुल 82 करोड़ 25 लाख 77 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है।


योजना के तहत मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से 2-लेन डाउन रैम्प और परसा-संपतचक पथ के संरेखण में 2-लेन एट-ग्रेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके जरिए मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन परियोजना को परसा-संपतचक पथ से जोड़ा जाएगा।


नए सड़क मार्ग के निर्माण से मीठापुर-महुली एलिवेटेड कॉरिडोर से परसा-संपतचक पथ तक सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे क्षेत्र में यातायात की सुगमता बढ़ने के साथ पटना शहर के लिए एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने की उम्मीद है।


योजना का कार्यान्वयन बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDC) के मुख्य महाप्रबंधक, पटना के माध्यम से कराया जाएगा।