ब्रेकिंग
बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट

चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर

Bihar Flood News: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में चारा लेकर घर लौट रही चार महिलाएं तिरहुत बांध नहर में गिर गईं. हादसे में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल...

चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood News: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत में तिरहुत बांध नहर के पास चारा लेकर घर लौट रहीं चार महिलाएं अचानक नहर में गिर गईं. हादसे में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.


जानकारी के अनुसार, एक ही टोला की चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेकर पगडंडी के रास्ते अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान नहर के पास अचानक एक महिला का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई. उसे बचाने के प्रयास में बाकी महिलाएं भी नहर में गिर गईं.


महिलाओं के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने दो महिलाओं को नहर से बाहर निकाल लिया. इनमें कौशल्या देवी, पत्नी नंदा माझी की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.


वहीं, दो महिलाएं काफी देर तक नहर में लापता रहीं. ग्रामीणों ने उनकी तलाश जारी रखी. देर शाम करीब सात बजे दोबारा खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद दोनों के शव नहर से बरामद किए गए.


मृतकों की पहचान 41 वर्षीय पूनम देवी, पत्नी नगीना माझी और उनकी 18 वर्षीय बेटी महीमा कुमारी के रूप में हुई है. मां-बेटी की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


घटना की सूचना मिलने के बाद तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.


स्थानीय मुखिया सुमंगल सहनी ने बताया कि चारों महिलाएं दोपहर में मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रही थीं. पगडंडी से गुजरने के दौरान पैर फिसलने से सभी नहर में गिर गईं. देर शाम दो और शव मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है.


डीएसपी वेस्ट-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों महिलाएं चारा लेकर पगडंडी के रास्ते लौट रही थीं. इसी दौरान पैर फिसलने से वे नहर में गिर गईं. पानी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत हुई है, जबकि एक महिला का इलाज चल रहा है.


पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए भी पहल की जा रही है. हादसे के बाद छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है.