ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

MLA निलंबन मामला: राजभवन मार्च करेंगे बीजेपी के विधायक, राज्यपाल से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

PATNA: बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान को स्पीकर द्वारा विधानसभा की कार्यवाही से दो दिनों के लिए निलंबित किए जाने के बाद बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में गहमागहमी बना हुई है। बीज

MLA निलंबन मामला: राजभवन मार्च करेंगे बीजेपी के विधायक, राज्यपाल से करेंगे हस्तक्षेप की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान को स्पीकर द्वारा विधानसभा की कार्यवाही से दो दिनों के लिए निलंबित किए जाने के बाद बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में गहमागहमी बना हुई है। बीजेपी विधायकों ने दो दिनों तक दोनों सदनों की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है और सदन के बाहर धरना पर बैठ गए हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा विपक्ष के साथ पक्षपात किया जा रहा है और वे सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसके खिलाफ बीजेपी आज राजभवन मार्च करेगी और राज्यपाल से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेगी।


दरअसल, मंगलवार को सदन में हंगामे के बीच आरोप लगा कि बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान ने माइक तोड़ा है। इसके बाद स्पीकर ने विधायक को दोषी मानते हुए सदन की कार्यवाही से दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद बीजेपी के विधायक सदन से वॉकआउट कर गए और सदन के बाहर धरना पर बैठ गए। बीजेपी विधायकों ने फैसला लिया कि जबतक विधायक का निलंबन वापस नहीं लिया जाता है तबतक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे।


बुधवार को बीजेपी विधायक फिर से धरना पर बैठ गए और शैडो विधानसभा का संचालन किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि स्पीकर के इस फैसले के खिलाफ बीजेपी के सभी विधायक साढ़े 12 बजे राजभवन का मार्च करेंगे और राज्यपाल से इसकी शिकायत करेंगे। विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के इशारे पर सदन नहीं चलेगा और सदन को आरजेडी का कार्यालय नहीं बनने दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सदन के अंदर और बाहर राजद के विधायक गुंडागर्दी करते हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता