ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

विधायकों की पिटायी से नाराज RJD के सीनियर नेताओं ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, स्पीकर की भूमिका पर भी उठाए सवाल

PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे और विधायकों की पिटाई के बाद अब आरजेडी इस मुद्दे को लेकर और आक्रामक हो गई है. आरजेडी के सीनियर नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस क

विधायकों की पिटायी से नाराज RJD के सीनियर नेताओं ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, स्पीकर की भूमिका पर भी उठाए सवाल
Anamika
2 मिनट

 PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे और विधायकों की पिटाई के बाद अब आरजेडी इस मुद्दे को लेकर और आक्रामक हो गई है. आरजेडी के सीनियर नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर हमला किया है. आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा में स्पीकर की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं.

 पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्धकी, श्याम रजक और पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने प्रेस को संबोधित किया है.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने स्पीकर की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि उनके पास सदन की नियमावली के मुताबिक कई विकल्प थे. विधेयक को प्रवर समिति के पास विचार के लिए भेजा जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. स्पीकर का प्रयास किया होता है कि विपक्ष से बातचीत कर मामले का हल निकाले. इसके लिए जरूरी हो तो ट्रेजरी बेंच के लोगों को साथ बैठे हैं, लेकिन मंगलवार की घटना के दौरान ऐसा प्रयास नहीं दिखा.

जगदानंद सिंह ने विधानसभा में हुई घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि विधानसभा का गौरवशाली इतिहास से कलंकित हुआ है. विधायकों को जूतों से पीटा गया जो लोकतंत्र को शर्मसार करता है.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्धकी ने सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की तितांजली दे दी है. मैं कल की घटना से बहुत ही दुखी हूं. कैसे एक महिला विधायक को बाहर फेंकवा दिया गया. यह सब देख के अब मुझे लगता है कि अच्छा हुआ कि मैं उस सदन का सदस्य नहीं हूं.