ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मिथिला पेंटिंग की शिल्पगुरु पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

MADHUBANI: मिथिला चित्रकला के लिए प्रसिद्ध चित्रकार व पद्मश्री से सम्मानित गोदावरी दत्त का निधन हो गया। 93 साल की उम्र में रांटी गांव में बुधवार की दोपहर सवा 12 बजे उन्होंने अंतिम

मिथिला पेंटिंग की शिल्पगुरु पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मिथिला चित्रकला के लिए प्रसिद्ध चित्रकार व पद्मश्री से सम्मानित गोदावरी दत्त का निधन हो गया। 93 साल की उम्र में रांटी गांव में बुधवार की दोपहर सवा 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एक सप्ताह से वो कोमा में थी। प्रसिद्ध शिल्पकार के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है। राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार होगा। मधुबनी पेंटिंग को पहचान दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका थी।


बताया जाता है कि मधुबनी मेडिकल सेंटर के डॉक्टर ने किडनी खराब होने की जानकारी परिजनों को दी थी और मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। कोमा में जाने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर आ गए। बता दें कि पद्मश्री गोदावरी दत्त ने मधुबनी पेंटिंग कला को देश और विदेशों में पहचान दिलाई। 


वो अक्सर कहा करती थी आज मैं जो कुछ भी हूं, वह इसी कला की बदौलत ही हूं। मिथिला चित्रकला के लिए प्रसिद्ध चित्रकार व पद्मश्री से सम्मानित गोदावरी दत्त के पार्थिव शरीर को मधुबनी के राजनगर प्रखंड के रांटी गांव स्थित आवास के आंगन में रखा गया है। शव के अंतिम दर्शन के लिए लोग उनके घर पर पहुंच गये हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। 


बता दें कि गोदावरी दत्त को 2006 में शिल्प गुरु सम्मान, 12 मार्च 2019 को दरभंगा विश्वविद्यालय ने डिलीट की मानद उपाधि दी थी। 16 मार्च 2019 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा पद्धमश्री  सम्मान से इन्हें सम्मानित किया गया था। उनके साथ घर में एक पुत्र अवकाश प्राप्त बैंक प्रबंधक,चार पोती, एक पोती रहते थे। गोदावरी दत्त के निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गयी। लोग अंतिम दर्शन के लिए घर पर पहुंच रहे हैं। मिथिला पेंटिंग की शिल्पगुरु पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कारमिथिला पेंटिंग की शिल्पगुरु पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कारमिथिला पेंटिंग की शिल्पगुरु पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मिथिला पेंटिंग की शिल्पगुरु पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

टैग्स