ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

मिशन विपक्षी एकता : उड़ीसा के बाद जल्द ही मुंबई रवाना होंगे CM नीतीश, उद्धव और पवार से फोन पर हुई बातचीत

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मिशन विपक्षी एकता के तहत अब नवीन पटनायक और उसके बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार से जल्द ही मुलाक़ात करने जा सकते हैं। सीएम

मिशन विपक्षी एकता : उड़ीसा के बाद जल्द ही मुंबई रवाना होंगे CM नीतीश, उद्धव और पवार से फोन पर हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मिशन विपक्षी एकता के तहत अब नवीन पटनायक और उसके बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार  से जल्द ही मुलाक़ात करने जा सकते हैं।  सीएम नीतीश कल या फिर कर्नाटक चुनाव के उपरांत इन नेताओं से मुलाक़ात करने जा सकते हैं। नीतीश कुमार मई महीने में ही उद्धव ठाकरे व एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात को मुंबई जा सकते हैं। शरद पवार अभी मुंबई से बाहर हैं और कर्नाटक में चुनाव भी है ऐसे में अब इसके आधार पर तारीख पर आखिरी मुहर लगेगी।


दरअसल, विपक्षी एकता की मुहिम पर नीतीश कुमार का संदेश लेकर पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शरद पवार व उद्धव ठाकरे से भेंट की थी। उसी समय यह तय हुआ कि साल 2024 के चुनाव को ले विपक्षी एकता के मिशन पर मुख्यमंत्री मुंबई आकर शरद पवार व उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने इन दोनों नेताओं से टेलीफोनिक बातचीत भी की थी। जिसके बाद अब मुलाक़ात की तारीख जल्द ही तय होने वाली है। 


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री का  विपक्षी एकता की मुहिम के तहत पश्चिम के राज्य में मुख्यमंत्री की यह पहला दौरा होगा। शरद पवार ने विपक्षी एकता के सवाल पर नीतीश कुमार की पहल का स्वागत करते हुए एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम की भी बात कही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि सभी लोग एकसाथ आएंगे तो हमारी लड़ाई को मजबूती मिलेगी और हम जीत हासिल कर सकते हैं। 


इधर, विपक्षी एकता मिशन के तहत सीएम नीतीश 9 मई को यानि कल मुख्यमंत्री ओडिशा जा रहे। वहां वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ उनके आवास में बैठक करेंगे। दिन का भोजन भी वह नवीन पटनायक के साथ ही करेंगे। इस दौरान इन दोनों नेताओं के मध्य कई तरह की चर्चा हो सकैती है।  यहां से आने के बाद नीतीश के झारखंड के सीएम से मिलने के आसार भी जताए जा रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, मिशन के तहत मुख्यमंत्री अब तक राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिल चुके हैं।