ब्रेकिंग
Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!

मिशन - 60 के बाद अब मिशन परिवर्तन, तेजस्वी का अल्टीमेटम ... दो महीने में सुधार लें सभी मेडिकल सुविधाएं, वरना ...

PATNA : बिहार में पिछले साल अगस्त महीने में महागठबंधन की सरकार बनी है और तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, इस विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही वह लगातार

मिशन - 60 के बाद अब मिशन परिवर्तन, तेजस्वी का अल्टीमेटम ... दो महीने में सुधार लें सभी मेडिकल सुविधाएं, वरना ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले साल अगस्त महीने में महागठबंधन की सरकार बनी है और तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, इस विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही वह लगातार  स्वास्थ्य व्यवस्था में परिवर्तन करने के मूड में नजर आते हैं। यही वजह है कि अब राज्य में मिशन 60 के बाद मिशन परिवर्तन का ऐलान तेजस्वी यादव द्वारा किया गया है।


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने अपने विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक किया। उसके बाद उन्होंने यह निर्देश जारी किया कि, अब राज्य में  मिशन -60 के बाद  राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की चिकित्सकीय व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए मिशन परिवर्तन चलेगा। मिशन परिवर्तन के तहत 60 दिनों के अंदर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकीय व्यवस्था को दुरूस्त करना होगा। 


इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि, मेडिकल कॉलेज अस्पताल को परफॉर्मेंस रिपोर्ट देनी होगी। जिससे पता चले कि अस्पताल में कितना काम हो रहा है।  काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।  कहीं से भी शिकायत मिलने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।  इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश जारी किया है कि अभी सदर अस्पतालों में क्या कुछ कमी है इसकी भी एक रिपोर्ट तैयार कर विभाग को दें। 


स्वास्थ मंत्री ने कहा कि, मुझे 60 दिन में सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विजिबल इंप्रूवमेंट दिखना चाहिए। अस्पतालों में सर्जरी और ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़नी चाहिए। डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ समय ड्यूटी पर तैनात रहें और उनमें अनुशासन हो। इसके साथ ही मरीजों को 24 घंटे रेडियोलॉजिकल की सुविधा मिलनी चाहिए। दवा का काउंटर भी 24 घंटे खुली रहनी चाहिए और दवा उपलब्ध रहना चाहिए। 


आपको बताते चलें कि, स्वास्थ्य मंत्री ने 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में औचक निरीक्षण किया था। जिसमें कई तरह की कमियां पाई थी। व्यवस्था देख वे नाराज और दुखी हुए थे। जिसका उन्होंने खुद वीडियो भी बना लिया था। जिसे बैठक में भी दिखाया। इसके बाद यह निर्देश दिया की आगे से इस तरह की लापरवाही दिखी तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।