ब्रेकिंग
बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खेल: एक बैंक अकाउंट से देशभर में 15 करोड़ की ठगी, 200 से अधिक मामले दर्जबिहार में शिक्षकों पर सख्ती: अब क्लास लेने से पहले करना होगा यह काम, अनुशासन तोड़ा तो एक्शन तयकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारबिहार में साइबर ठगी का बड़ा खेल: एक बैंक अकाउंट से देशभर में 15 करोड़ की ठगी, 200 से अधिक मामले दर्जबिहार में शिक्षकों पर सख्ती: अब क्लास लेने से पहले करना होगा यह काम, अनुशासन तोड़ा तो एक्शन तयकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार

मेवालाल के इस्तीफा देने पर JDU ने दिया धन्यवाद, कहा- बेहतर उदाहरण किया पेश

PATNA: घोटाले के आरोपी मंत्री मेवालाल चौधरी के कार्यभार संभालने के तीन घंटे के अंदर इस्तीफा देने पर जेडीयू ने उनको पार्टी ने धन्यवाद दिया है. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारा

मेवालाल के इस्तीफा देने पर JDU ने दिया धन्यवाद, कहा- बेहतर उदाहरण किया पेश
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: घोटाले के आरोपी मंत्री मेवालाल चौधरी के कार्यभार संभालने के तीन घंटे के अंदर इस्तीफा देने पर जेडीयू ने उनको पार्टी ने धन्यवाद दिया है. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने कहा कि मेवालाल चौधरी ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देकर बेहतर उदाहरण पेश किया है. 



सिंह ने कहा कि जब भी इस तरह का कोई मामला आया हो चाहे वह जीतन राम मांझी, रामाधार सिंह जब भी मामला सामने आया है तो उन्होंने इस्तीफा दिया. जब दोष मुक्त हुए तो यह नेता फिर से मुख्यधारा में आए हैं. मेवालाल पर तेजस्वी यादव बोल रहे हैं. वह हैरान करने वाला है. 


सिंह ने कहा कि मुझे हैरान करने वाली बात यह लग रही है  कि इस पर तेजस्वी यादव बोल रहे हैं. उनको बोलने का नैतिक पक्ष क्या है. मेवालाल के नैतिकता पर तेजस्वी बोलने का कोई हक नहीं है. वह लंबे समय तक विपक्ष के नेता रहे हैं. वह अपने मर्यादा का ख्याल भी नहीं रखते हैं. उनको इस मुद्दे पर बोलने का हक नहीं है. जिन लोग आरोप लगा रहे है उनको नैतिकता पर सवाल उठाने का अधिकार क्या है वह तो खुद भी आरोपी है. आरोप से घिरे आदमी जब दूसरे पर आरोप लगाने लगे तो हैरानी होती है. हमारा स्टैंड साफ है. हमलोग ना तो किसी को फंसाते हैं और न किसी को बचाते हैं. 


जानकारी के बाद लिया गया इस्तीफा

अशोक चौधरी ने कहा कि मेवालाल चौधरी 16 नवंबर को शपथ लिए. 17 को एसपी ने अभियोजन की स्वीकृति की मांग की, 18 नवंबर को हमारे नेता को जानकारी हुई. जिसके बाद 19 को उनसे इस्तीफा ले लिया है. कोई दूसरी पुलिस नहीं थी कि हम कुछ बोल नहीं सकते थे. हमारी ही पुलिस थी. हमारे नेता सार्वजनिक जीवन में जिस आचार की लोग आशा करते हैं उसपर 15 साल से खतरे उतरते आ रहे हैं. जो लोग हमारे उपर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे है कि मेरे दबाव में इस्तीफा लिया गया, लेकिन नीतीश कुमार ने 15 साल में 6 मंत्रियों को इस्तीफा लिया. जब वह पाक साबित हुए तो राजनीति में आए. 

टैग्स