ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

'मेरे खिलाफ रेड की प्लानिंग ...', राहुल गांधी का बड़ा दावा, केंद्रीय मंत्री ने कहा - ऑफिसर का नाम भी बताएं

DESK : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया कि संसद में उनके 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद ईडी द्वारा उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। राहुल ने कहा

'मेरे खिलाफ रेड की प्लानिंग ...', राहुल गांधी का बड़ा दावा, केंद्रीय मंत्री ने कहा - ऑफिसर का नाम भी बताएं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया कि संसद में उनके 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद ईडी द्वारा उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। राहुल ने कहा कि वह खुली बांहों के साथ ईडी अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा है कि "जाहिर है, 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं. /चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से..." इतना ही नहीं राहुल ने अपने इस पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग भी किया है। 


दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर भारत को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने का आरोप लगाया था और कहा था कि विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया था कि इस बजट में चंद पूंजीपतियों के एकाधिकार और लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने वाले राजनीतिक एकाधिकार को मबजूती प्रदान की गई है, जबकि युवाओं, किसानों तथा मध्य वर्ग को नजरअंदाज कर दिया गया है। 


इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि ‘इंडिया' गठबंधन सत्ता में आने पर जाति आधारित जनगणना कराएगा और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी भी देगा।  नेता प्रतिपक्ष ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने फंसा कर मारा था...चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- ‘पद्मव्यूह', जो कमल के फूल के आकार का होता है। उसके बाद अब उन्होंने ट्वीट कर बड़ा दावा किया है। 


उधर, राहुल गांधी के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ईडी अधिकारी का नाम बताएं...विपक्षी नेता की ओर से ये बयान शर्मनाक है। वो इस तरह किसी संस्था पर अपनी बातों को नहीं रख सकते जबतक उनके पास इसको लेकर कोई ठोस सबूत नहीं हो।