ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मेघालय सीएम के दफ्तर पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

DESK: मेघालय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां मुख्यमंत्री कार्यालय पर भीड़ ने हमला बोला है। सीएम के दफ्तर को हजारों लोगों ने घेर लिया और पथराव करने लगे। हमले में म

मेघालय सीएम के दफ्तर पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:   मेघालय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां मुख्यमंत्री कार्यालय पर भीड़ ने हमला बोला है। सीएम के दफ्तर को हजारों लोगों ने घेर लिया और पथराव करने लगे। हमले में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा बाल-बाल बच गये। हालांकि इस दौरान कार्यालय में तैनात 5 सुरक्षा कर्मी घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।  


मिली जानकारी के अनुसार तुरा में शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग गारो हिल्स स्थित सिविल सोसाइटी ग्रुप कर रहा है। इसे लेकर लोग आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में आंदोलनकारी संगठनों के साथ बातचीत कर ही रहे थे कि अचानक हजारों की भीड़ आ गयी और पथराव करने लगी। 


लोग काफी आक्रोशित थे। लोगों को शांत कराने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के मेन गेट को तोड़ने की कोशिश करने लगे। जिसे सुरक्षा कर्मियों में रोकने की कोशिश की। लेकिन लोग उग्र हो गये और पथराव करने लगे। जिसमें 5 पुलिस वाले घायल हो गये हैं। सीएम संगमा ने हिंसा में घायल सुरक्षाकर्मियों का हालचाल लिया उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण  बताया।

टैग्स