ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

MCD पर AAP का कब्जा: दिल्ली की मेयर बनीं शैली ओबेरॉय, हार गईं BJP प्रत्याशी रेखा गुप्ता

DELHI: आखिरकार आज दिल्ली को नया मेयर मिल गया। आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी डॉ. शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर बन गईं है। मेयर चुनाव में शैली को 150 वोट प्राप्त हुए जबकि बीजेप

MCD पर AAP का कब्जा: दिल्ली की मेयर बनीं शैली ओबेरॉय, हार गईं BJP प्रत्याशी रेखा गुप्ता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: आखिरकार आज दिल्ली को नया मेयर मिल गया। आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी डॉ. शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर बन गईं है। मेयर चुनाव में शैली को 150 वोट प्राप्त हुए जबकि बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और जश्न मनाया। 


सुबह करीब 11 बजे से वोटिंग का काम शुरू हुआ। मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसद, 14 मनोनीत विधायकों और 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोटिंग की। वही कांग्रस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने इस चुनाव का बॉयकोट कर दिया। शैली ओबेरॉय दिल्ली के पटेल नगर वार्ड 86 की पार्षद हैं जो आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर चुनी गयी हैं। शैली ओबेरॉय ने मेयर बनकर एमसीडी पर पिछले 15 साल से काबिज बीजेपी को बेदखल कर दिया है। 


चुनाव के दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी दावा किया था कि आप प्रत्याशी विजयी होगी। शैली ओबेरॉय दिल्ली की नईं मेयर बनेंगी और हुआ भी वैसा ही। परिणाम सामने आने के बाद सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुंडे हार गये, जनता जीत गयी..दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार.AAP की पहली मेयर @OberoiShelly   को भी बहुत बहुत बधाई. 


MCD पर AAP का कब्जा: दिल्ली की मेयर बनीं शैली ओबेरॉय, हार गईं BJP प्रत्याशी रेखा गुप्ता

टैग्स