ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

मायावती ने बिहार की 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दूसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। लगभग तमाम पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कई उम्मीदवारों ने तो अपना नामांकन भी कर लिया है। इसी दौरान आ

मायावती ने बिहार की 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दूसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। लगभग तमाम पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कई उम्मीदवारों ने तो अपना नामांकन भी कर लिया है। इसी दौरान आज मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बिहार की 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बता दें कि पहले चरण की 4 सीटों पर बीएसपी अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। 


बसपा ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिया है। किशनगंज से बाबुल आलम, कटिहार से गोपाल महतो, पूर्णिया से अरिण दास,भागलपुर से पूनम सिंह कुशवाहा और बांका से अरुण कुमार दास को बसपा ने उम्मीदवार बनाया है। 26 अप्रैल को इन पांच सीटों पर वोटिंग होगी। 


बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। अभी तक 9 प्रत्याशी को मैदान में बीएसपी उतार चुकी है। कुल चालीस सीटों पर मायावती की पार्टी बीएसपी चुनाव लड़ेगी। अब बचे 31 सीटों की घोषणा बहुत जल्द होगी। इससे पहले 27 मार्च को बीएसपी ने 4 सीटों पर उम्मीदवारे उतारे थे जिसमें जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा सीट शामिल है। जहां इन चारों सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे। मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने जमुई से सकलदेव दास, नवादा से रंजीत कुमार, गया से सुषमा कुमारी और औरंगाबाद से सुनेश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।  


टैग्स