ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

माता के दरबार में नीतीश: बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री

PATNA: महाअष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की देर शाम बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे जहां मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। इ

माता के दरबार में नीतीश: बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: महाअष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की देर शाम बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे जहां मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। इससे पहले सीएम गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे थे जहां उन्होंने माता का दर्शन किया और प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। 


सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मीडिया ने सीएम नीतीश ने बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वे हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ गये। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह में पटनासिटी स्थित पटनदेवी और शीतला मंदिर पहुंचे थे  जहां उन्होंने माता के दरबार में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाअष्टमी के मौके पर हर साल पटनासिटी पहुंचते हैं और पटनदेवी, शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। अपने इसी कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश रविवार की सुबह अगमकुआं स्थिति शीतला मंदिर और पटनदेवी पहुंचे थे जहां उन्होंने पूजा अर्चना भी की। वही देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में पहुंचे यहां माता का दर्शन कर उन्होंने पूजा अर्चना की। इससे पहले महासप्तमी के मौके पर माता के पट खुलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे थे और माता की पूजा अर्चना की थी। 


इस दौरान पूजा समिति ने उनका स्वागत किया था। मुख्यमंत्री के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने विशेष रथ के साथ डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे थे। अपने पुराने साथी शिवानंद तिवारी के साथ लालू प्रसाद माता का दर्शन के लिए पहुंचे थे। डाकबंगला पूजा समिति के आयोजक और सदस्यों ने लालू प्रसाद का स्वागत किया। इस दौरान लालू ने बिहार की तरक्की की कामना की।   माता के दरबार में नीतीश: बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री माता के दरबार में नीतीश: बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री माता के दरबार में नीतीश: बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री माता के दरबार में नीतीश: बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री माता के दरबार में नीतीश: बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री

माता के दरबार में नीतीश: बांस घाट स्थित मां सिदेश्वरी काली मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता