ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP

‘मर्यादा को लांघ रहे सीएम नीतीश.. हम उनसे हर मामले में सीनियर’ सदन में तू तड़ाक करने पर बोले मांझी

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आरक्षण संशोधन विधेयक पर जिस तरीके से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बेइज्जती कि मांझी ने उसपर नाराजगी जताई है। सदन के बाहर

‘मर्यादा को लांघ रहे सीएम नीतीश.. हम उनसे हर मामले में सीनियर’ सदन में तू तड़ाक करने पर बोले मांझी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आरक्षण संशोधन विधेयक पर जिस तरीके से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बेइज्जती कि मांझी ने उसपर नाराजगी जताई है। सदन के बाहर आए जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी मर्यादा की सीमा लांघ गए हैं।


दरअसल, विधानसभा में आज आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही थी। सदन में मुख्यमंत्री के बोलने के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आरक्षण विधेयक पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेशक आरक्षण को बढ़ा दीजिए लेकर उसे धरातल पर उतरना चाहिए। इस दौरान मांझी ने जातीय गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाए जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और अपनी जगह खड़े होकर जीतन राम मांझी को जो नहीं कहना चाहिए वह भी कह गए।


आपे से बाहर हुए सीएम नीतीश ने कहा कि, 'आपको बात नहीं समझ में आ रहा है.. आपको कोई आइडिया है.. ये तो मेरी गलती है कि इस आदमी को मैंने मुख्यमंत्री बना दिया था.. कोई सेंस नहीं है इसको..ऐसे ही बोलते रहता है.. कोई मतलब नहीं है.. हम कह रहे थे कि आपही लोगों के साथ रहिए और भागकर चला आया था सात पार्टी में.. यही जानकर हम भगा दिए उधर..सारे लोग समर्थन कर रहे हैं.. इसको कोई सेंस है.. भूलिए मत 13 में जब आप लोगों को छोड़ दिए थे.. और इ अकेले थे तो हम इसको बना दिए.. जितना हमारी पार्टी का लोग था सब हमको दो ही महीना में कहने लगा कि इ गड़बड़ है... इसको हटाइए.. अंत में हमको बाध्य किया तो फिर हम बन गए थे.. और कहता रहता है कि ये भी मुख्यमंत्री थे.. ये कहां मुख्यमंत्री था ये तो मेरी मुर्खता से मुख्यमंत्री बना'।


सीएम की बातों से मर्माहत जीतन राम मांझी ने सदन से बाहर निकलने के बाद सीएम की बातों पर नाराजगी जताई और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्यादा को लांघ रहे हैं। हम उनसे चार साल बड़े हैं और राजनीतिक जीवन में भी वो 1985 में आए, हम 90 से ही राजनीति कर रहे हैं। हम हर मामले में उनसे सीनियर हैं और तुम तड़ाक बोलना ठीक नहीं है। जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस व्यक्ति का दिमाग ही खत्म हो गया है, उसके बारे क्या कहा जा सकता है।