ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

हादसे की शिकार हुई मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस वैन, एक जवान की मौत; चार की हालत गंभीर

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास से है, जहां बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में पुलिस वैन के ड्राइवर की म

हादसे की शिकार हुई मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस वैन, एक जवान की मौत; चार की हालत गंभीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास से है, जहां बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में पुलिस वैन के ड्राइवर की मौत हो गई है जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा रोहतास के परस्थुआ थाना क्षेत्र में हुआ है।


मृतक होमगार्ड ड्राइवर की पहचान जमालुद्दीन खां के रूप में हुई है। हादसे में घायल चार पुलिसकर्मियों में से तीन को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि एक को चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल जवानों में रमेश कुमार, मनोज कुमार, अर्चना कुमारी, रानी कुमारी शामिल हैं।


सभी पुलिसकर्मी डेहरी पुलिस लाइन से बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट करने के लिए गए थे। इसी दौरान परस्थुआ थाना क्षेत्र में एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। जिसमें एक चालक होमगार्ड का जवान की मौत हो गई और 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी नवीन चंद्र झा ने सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता