ब्रेकिंग
दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर

मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, प्रदेश कार्यालय पहुंचकर लखीसराय से उम्मीदवार बदलने की मांग

PATNA : विधानसभा चुनाव की घोषणा के बावजूद किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. भारतीय जनता पार्टी अब तक सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर भी कोई

मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, प्रदेश कार्यालय पहुंचकर लखीसराय से उम्मीदवार बदलने की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव की घोषणा के बावजूद किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. भारतीय जनता पार्टी अब तक सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर भी कोई फैसला नहीं ले पाई है. लेकिन मौजूदा जनप्रतिनिधियों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी बढ़ी हुई है. भारतीय जनता पार्टी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री और लखीसराय से विधायक विजय सिन्हा के खिलाफ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है.


लखीसराय से सैकड़ों की संख्या में प्रदेश से बीजेपी कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखीसराय से उम्मीदवार बदलने की मांग की है. इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री विजय सिन्हा ने पार्टी और संगठन के लिए मजबूती से काम नहीं किया और ना ही क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है. ऐसे में अब पार्टी को वहां उम्मीदवार देना चाहिए.


आपको बता दें कि पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद से ही मंत्री विजय सिन्हा का उनके क्षेत्र में विरोध हो रहा है. मंत्री जी को लेकर पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी है. उनके खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण पिछले दिनों जिले के कई नेताओं पर नेतृत्व में कार्यवाही भी की गई थी. लेकिन अब मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ नाराजगी प्रदेश कार्यालय तक पहुंच चुकी है.

टैग्स