ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किया ऐलान, सुखाग्रस्त घोषित होगा बिहार

KAIMUR: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने और मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पहली बार कैमूर पहुंचे। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के ल

 कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किया ऐलान, सुखाग्रस्त घोषित होगा बिहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने और मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पहली बार कैमूर पहुंचे। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने का ऐलान करते हुए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि जिन किसानों की खेती प्रभावित हुई है उन्हें एक मुश्त मुआवजा दिया जाएगा। जिन किसानों की खेती हुई है और पानी के अभाव के कारण फसलें नष्ट हो गयी है उन्हें भी क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जाएगा।


कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर में कहा कि मैं इतिहास के उस दौर में मंत्री पद का शपथ लिया हूं जब सैकड़ों साल में एक बार अकाल आता है। उस भयानक अकाल में हम कार्यभार बीच दौर में संभाले हैं। कैसे बिहार के किसानों को जिन्होंने खेती में पूंजी लगाया है वह वापस आ जाए, हम उस चुनौती को स्वीकार करते हैं और जहां परती खेत है पानी के अभाव में खेती नहीं हुआ है वहां आपदा के जरिए किसानों तक राहत का काम करेंगे। यह संपूर्ण मानवता के लिए संकट है। इंसानों के साथ जीव जंतु सबके लिए संकट की स्थिति है। पीने के लिए पानी, पशुओं के लिए चारा के लिए घोर अभाव होने जा रहा है, हमारी खेती को भी बचाना है। 


उन्होंने कहा कि इन सारी स्थिति को फॉलो करते हुए हमें आगे बढ़ना है । यह सूखाग्रस्त घोषित होगा और हम किसानों को दो स्तर में राहत देने जा रहे हैं। जिनकी खेती नहीं हुई है उनको एक मुश्त हम पैसा देने जा रहे हैं और जो खेती कर लिए हैं और उनका जो नुकसान हुआ है उसका हम भरपाई करेंगे। दोनों स्तर पर हम काम करेंगे और तीसरा काम होगा कि अगले फसल के लिए बीज से लेकर खाद तक अलग से मुहैया कराएंगे । 


कृषि मंत्री ने कहा कि अकाल की स्थिति को देखते हुए देश और राज्य स्तर पर हम वैज्ञानिकों को बुलाएंगे कि हम लोगों को सही सलाह दें कि आगे क्या करना चाहिए। सभी वैज्ञानिकों को इसी सप्ताह तुरंत बुलाया जाएगा इस अकाल की स्थिति को देखते हुए। मैं किसान हूं, किसान का बेटा हूं जो इस कुर्सी तक पहुंचा है। स्वभाविक है कि किसानों के पक्ष में फैसला लेंगे । जिस दिन लगेगा कि मैं किसानों के हक में फैसला लेने में असमर्थ हूं उस दिन कुर्सी छोड़ दूंगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता