ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नीतीश सरकार के मंत्री ने संक्रमण का ठीकरा प्रवासियों पर फोड़ा, बाहर से लोगों को लाकर गलती हो गई

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का ठीकरा नीतीश सरकार के मंत्री ने प्रवासी बिहारियों पर फोड़ा है. नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का ठीकरा नीतीश सरकार के मंत्री ने प्रवासी बिहारियों पर फोड़ा है. नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस लाकर हमने गलती कर दी है. प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रवासियों के आने से संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा है. बिहार की कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बीजेपी के कई विधायकों और विधान पार्षदों ने इस सच को कबूल किया है.

प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रवासी बिहारियों के आने से संक्रमण का दायरा बढ़ा है. किशनगंज इलाके में जो भी नए के आए हैं वह सभी बाहर से आए लोगों की वजह से है.प्रमोद कुमार ने कहा है किसीवान जिले के अंदर भी जो संक्रमण के नए मामले आए हैं वह प्रवासियों से जुड़े हुए हैं. प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लगातार यह बात कह रहे हैं कि सतर्कता अगर जाएगी तो दुर्घटना घटेगी. प्रमोद कुमार ने कहा है कि जनमानस को बहुत लंबे अरसे तक धैर्य के जरिए नहीं रोका नहीं जा सकता था. 

प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रवासियों को एक जगह से दूसरे जगह जाने की इजाजत देना बड़ी गलती है. यह केवल बिहार का मामला नहीं है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जो लोग इधर से उधर गए वह संक्रमण को बढ़ा रहा है.


टैग्स