ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

24 घंटे के सियासी घटनाक्रम के बाद मंत्री जीवेश मिश्रा ने अधिकारियों को माफ किया, विधानसभा में बोले.. DM और SSP ने घर पर आकर माफी मांगी

PATNA : बिहार विधानसभा में 24 घंटे पहले जैसे सियासी घटनाक्रम की शुरुआत हुई थी उसका पटाक्षेप हो गया है. मंत्री जीवेश मिश्रा ने गुरुवार को प्रश्नोत्तर काल के दौरान भी आरोप लगाया था क

24 घंटे के सियासी घटनाक्रम के बाद मंत्री जीवेश मिश्रा ने अधिकारियों को माफ किया, विधानसभा में बोले.. DM और SSP ने घर पर आकर माफी मांगी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में 24 घंटे पहले जैसे सियासी घटनाक्रम की शुरुआत हुई थी उसका पटाक्षेप हो गया है. मंत्री जीवेश मिश्रा ने गुरुवार को प्रश्नोत्तर काल के दौरान भी आरोप लगाया था कि उन्हें पटना के डीएम और एसएसपी ने अपमानित किया. इसके बाद ना केवल विधानसभा बल्कि सरकार के स्तर पर भी हड़कंप मच गया था. 


जीवेश मिश्रा के मसले पर विधानसभा में पहले हंगामा हुआ और फिर बाद में अध्यक्ष ने इस मसले पर डीजीपी तक को तलब कर दिया. आज सुबह जांच रिपोर्ट देने का आदेश भी दिया गया. विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार को तो खत्म हो गई लेकिन उसके बाद सरकार के स्तर पर डैमेज कंट्रोल की कवायद जारी रही. अब ठीक 24 घंटे बाद मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान ही विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अधिकारियों को माफ कर दिया है. 


दरअसल बीती रात पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा चुपके से मंत्री के आवास पर गए थे. फर्स्ट बिहार में इस मामले पर लाइव रिपोर्टिंग की. जिसके बाद डीएम और एसएसपी वहां से निकल गए मंत्री जीवेश मिश्रा ने रात के वक्त तो कुछ नहीं कहा लेकिन आज विधानसभा में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि डीएम और एसएसपी उनसे माफी मांगने आए थे. अब मंत्री जी ने दोनों अधिकारियों को माफ कर दिया है और इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप भी हो गया है.


फर्स्ट बिहार आपको पहले ही बता चुका है कि दरअसल मंत्री जीवेश मिश्रा को मैनेज करने के लिए किस स्तर पर खेल खेला गया. कैसे सरकार से लेकर गठबंधन तक के बड़े नेता इस कवायद में जुटे रहे कि जीवेश मिश्रा को मना लिया जाए. विपक्ष ने इस मसले पर विधानसभा में खूब हंगामा भी किया लेकिन आखिरकार जब मंत्री ने खुद अधिकारियों को माफ कर दिया तो मामला खत्म हो गया. विधानसभा में आज एक बार फिर जब हंगामा हुआ तो अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को नसीहत का पाठ भी पढ़ाया.

टैग्स