ब्रेकिंग
दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर

नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी का शेखपुरा में विरोध, लोगों ने लगाये मुर्दाबाद के नारे

SEIKHPURA: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ शेखपुरा में लोगों ने नारेबाजी की और विरोध जताया। अशोक चौधरी मुर्दाबाद और अशोक चौधरी वापस जाओ का लोगों ने नारा लगाया। इस

नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी का शेखपुरा में विरोध, लोगों ने लगाये मुर्दाबाद के नारे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SEIKHPURA: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ शेखपुरा में लोगों ने नारेबाजी की और विरोध जताया। अशोक चौधरी मुर्दाबाद और अशोक चौधरी वापस जाओ का लोगों ने नारा लगाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने लोगों को ऐसा करने से रोका लेकिन लोग काफी उग्र नजर आ रहे थे। 


मंत्री अशोक चौधरी का विरोध करते वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं उन्हें वापस जाने की बात कर रहे हैं। मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित सामस गांव का जहां नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। अशोक चौधरी को देखते ही लोग आगबबूला हो गये। 


इस दौरान वहां के स्थानीय लोग अशोक चौधरी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। लोगों का कहना था कि हम लोग लगातार अशोक चौधरी को वोट देते आ रहे हैं या यूं कहें उनके कहने पर एनडीए के नेताओं को वोट देते आए हैं लेकिन अभी तक कोई भी विकास का काम इलाके में नहीं हुआ। 


बता दें कि नवादा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर चुनावी मैदान में है और उनके पक्ष में अशोक चौधरी आज शेखपुरा के लोगों से वोट मांगने पहुंचे थे। जिसका लोगों ने जोरदार विरोध किया। लोगों ने अशोक चौधरी को वापस जाने की बात कही। लोग इतने उग्र हो गये थे कि उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को उतरना पड़ गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

टैग्स